चूल्हे की चिगारी से झोपड़ी में लगी आग
जासं नंदगंज (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव में बुधवार की देर शाम चूल्हे की चिगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जब-तक आग पर काबू पाया जाता तब-तक घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
फोटो- 20सी।
जासं, नंदगंज (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव में बुधवार की देर शाम चूल्हे की चिगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जब-तक आग पर काबू पाया जाता, तब-तक घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी संजू देवी देर शाम मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय बंधी भैंस भागने लगी। वह खाना पकाना छोड़कर भैंस पकड़ने चली गई। वापस आने पर निकल रहे धुएं को देख अभी वह कुछ समझ पाती, तब-तक झोपड़ी से आग की लपटे उठने लगी। पीड़िता के चिखने पर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में हजारों रुपये के घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।