शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर पुत्री को शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आरोप है कि युवक अपने बहन के ससुराल आता-जाता था। यही उसकी आंखें एक युवती से चार हो गई। वह शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार किया। दिसंबर 2017 में युवती शादी का प्रस्ताव रखी तो मुकर गया।
जासं, नंदगंज (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर शादी का झांसा देकर पुत्री से दुराचार का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आरोपित फरार है।
आरोप है कि युवक अपने बहन के ससुराल आता-जाता था। यही उसकी आंखें एक युवती से चार हो गई। शादी का झांसा देकर काफी दिनों से वह उससे दुराचार करता रहा। दिसंबर 2017 में युवती ने शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया। ऐसे में उसने परिजनों को पूरा मामला बताया तो उनके होश उड़ गए। पिता ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए थाने की शरण ली।