Move to Jagran APP

किसानों ने उठाई समस्या, अफसरों ने दिया भरोसा

किसान समस्याओं की जानकारी कर उसके निदान के लिए बुधवार को कृषि भवन घरांव में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने विभिन्न समस्याएं उठाई तो अफसरों ने निदान का भरोसा दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:02 AM (IST)
किसानों ने उठाई समस्या, अफसरों ने दिया भरोसा
किसानों ने उठाई समस्या, अफसरों ने दिया भरोसा

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : किसान समस्याओं की जानकारी कर उसके निदान के लिए बुधवार को कृषि भवन घरांव में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने विभिन्न समस्याएं उठाई तो अफसरों ने निदान का भरोसा दिया।

loksabha election banner

उप कृषि निदेशक अरविद कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी देते हुए बताया कि 1,83456 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। जबकि 1,56,171 के खाते में पैसा भेजा जा चुका है। 17000 डाटा गड़बड़ी है जिसे ठीक कराया जा रहा है। अन्य योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बार में बताया। कहा कि अरहर व बाजरा में व्यक्तिगत नुकसान व धान फसल की ग्राम पंचायत स्तर पर नुकसान का सर्वे कराकर बीमित किसानों के क्षति की भरपाई की जाएगी। सहायक अभियंता नलकूप डीसी हालदार ने बताया कि बारिश के चलते नलकूप बंद हैं। जरूरत हुई तो किसानों की मांग पर चलाए जाएंगे। अवर अभियंता सिचाई नहर उत्तम कुमार ने बताया कि नहर भी रोस्टर के अनुसार चलाया जाएगा। सहायक उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सीवीओ डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि बेसहारा मवेशियों के लिए अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए हैं। किसान उन्हें वहां पहुंचा सकते हैं। दरवांसी के किसान पवन सिंह ने वहिदा विद्युत उपकेंद्र से दरवांसी गांव में जाने वाले ध्वस्त नहर की नाली को बनवाने तो सुशील सिंह ने नारेपार, डीघ में खराब नलकूप की नाली बनवाने की मांग उठाई। इस मौके पर राम अकबाल तिवारी, अनिल कुमार सिंह, इंद्रजीत मौर्य, श्यामधर सिंह सहित सैकड़ों किसान थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.