विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में 'पुल‍िसवाली बेटी' की शादी की तैयारी में था परिवार, घर पहुंची मौत की सूचना

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 08 Sep 2026 06:48 PM (IST)

गाजीपुर के दुल्लहपुर में एक परिवार अपनी बेटी प्रियंका यादव की शादी की तैयारी कर रहा था, तभी कौशांबी से ...और पढ़ें

गाजीपुर की महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की मौत से परिवार में मातम शादी की तैयारी कर रहे घर में पसरा सन्नाटा।

गाजीपुर की महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की मौत से परिवार में मातम शादी की तैयारी कर रहे घर में पसरा सन्नाटा।

HighLights

  1. कौशांबी में महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत।

  2. गाजीपुर में बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार।

  3. पूर्व पुलिसकर्मी पिता के परिवार के सपने हुए चकनाचूर।

जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर)। जिस बेटी के हाथ पीले करने का सपना पिता संजोए बैठे थे, उसी बेटी की मौत की खबर ने परिवार की खुशियां छीन लीं। सिखड़ी के खिलवा गांव निवासी रविंद्र नाथ यादव उर्फ मुन्ना अपनी बेटी प्रियंका यादव (25) के लिए शादी की तैयारी की सोच रहे थे।

मंगलवार को कौशांबी से उसकी गोली लगने से समौत की खबर पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में बेटी के भविष्य को लेकर चर्चाएं होनी थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।

प्रियंका दो बहनों और एक भाई में बड़ी थी। पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बेटियों की पढ़ाई-लिखाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रियंका ने पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा पास की और प्रशिक्षण लेकर महिला कांस्टेबल बनी थी। नौकरी लगने के बाद परिवार को बेटी पर गर्व था।

ग्रामीणों के अनुसार प्रियंका स्वभाव से मृदुभाषी और पढ़ाई में तेज थी। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही माता-पिता और रिश्तेदार कौशांबी के लिए रवाना हो गए। छोटी बहन प्रीति दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है, जबकि भाई सूरज भी पढ़ाई कर रहा है। प्रियंका की मौत से परिवार के सामने जैसे भविष्य का पूरा सपना ही बिखर गया है।