आकर्षक रंगोली बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन
जासं जमानियां (गाजीपुर) सन शाइन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दीवाली कार्ड और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई। वरिष्ठ वर्ग को चंद्रयान-2 कनिष्ठ को वैन प्लास्टिक और उप कनिष्क वर्ग को दीपावली सेलिब्रेशन विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। रंगोली में वरिष्ठ वर्ग के वीनस हाउस कनिष्ठ वर्ग के मर्करी हाउस उप कनिष्क वर्ग के वीनस हाउस ने बाजी मारी। दीपावली कार्ड मेकिग प्रतियोगिता में कनिष्क वर्ग में मर्करी हाउस वरिष्ठ वर्ग के जूपिटर और वीनस हाउस प्रथम रहा।
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : सन शाइन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दीवाली कार्ड और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई। वरिष्ठ वर्ग को चंद्रयान-2, कनिष्ठ को वैन प्लास्टिक और उप कनिष्क वर्ग को दीपावली सेलिब्रेशन विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। रंगोली में वरिष्ठ वर्ग के वीनस हाउस, कनिष्ठ वर्ग के मर्करी हाउस, उप कनिष्क वर्ग के वीनस हाउस ने बाजी मारी। दीपावली कार्ड मेकिग प्रतियोगिता में कनिष्क वर्ग में मर्करी हाउस, वरिष्ठ वर्ग के जूपिटर और वीनस हाउस प्रथम रहा। चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार ने बच्चों की क्रियात्मक एवं रचनात्मक कौशल की सराहना की। इसी क्रम में हेतिमपुर स्थित एसएसदेव पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर कौशल का प्रदर्शन किया। रेड हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय व ग्रीन हाउस तृतीय रहा। प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा आदि थे।