आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी
दुल्लहपुर (गाजीपुर) : जन स्वास्थ्य रक्षकों की बैठक सिटी रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर पर हुइ
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:25 PM (IST)
दुल्लहपुर (गाजीपुर) : जन स्वास्थ्य रक्षकों की बैठक सिटी रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर पर हुई। जिलाध्यक्ष मंगला राय ने कहा कि वर्ष 2001 में जन स्वास्थ्य रक्षकों को हटा दिया गया। इसके बाद से मानदेय नहीं मिल रहा है। इसके चलते जिले के करीब डेढ़ हजार कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अब कोर्ट के आदेश पर बहाल किया गया है। सांसद रीता बहुगुणा ने फिर से सेवा देने के आश्वासन दिया। उन्होंने जिले के सभी जन स्वास्थ्य रक्षक अपने पीएचसी से जानकारी लें कि सूची शासन को भेजी है या नहीं। इस मौके पर बेचन राय, सुरेंद्र राय, रवींद्र चौहान, जितेंद्र यति, छांगुर गुप्ता, रामचंद्र, रामू राजभर आदि थे। संचालन मंजू देवी ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें