संगठन को मजबूत बनाने पर बल
जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से कासिमाबाद ब्रांच क
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से कासिमाबाद ब्रांच का सम्मेलन रविवार की शाम पार्टी कार्यालय पर हुआ। सर्वसम्मति से इरशाद अहमद को ब्रांच मंत्री, विजय बहादुर चौहान सहायक मंत्री व मुमताज अहमद कोषाध्यक्ष बनाए गए। ब्लाक मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि ब्रांच को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। नए लोगों को अधिक से अधिक सदस्य बनाया जाए। सुरेंद्र राम, राजीव सिंह, विपिन कुमार जायसवाल, अब्दुल कुद्दूस, रमाशंकर चौहान, मुद्रिका प्रसाद आदि थे। संचालन इरशाद अहमद ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें