दर्जनों घरों के जले इलेक्ट्रानिक उपकरण
जासं सेवराई (गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के महना गांव में रविवार को विद्युत आपूर्ति के दौरान आए हाई वोल्टेज से दर्जनों घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर गए। हजारों रुपये के नुकसान होने से ग्रामीणों में संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
जासं, सेवराई (गाजीपुर) : तहसील क्षेत्र के महना गांव में रविवार को विद्युत आपूर्ति के दौरान आए हाई वोल्टेज से दर्जनों घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर गए। हजारों रुपये के नुकसान होने से ग्रामीणों में संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
गांव के पूरब छोर पर लगा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर में सुबह करीब छह बजे अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते घरों में हाई वोल्टेज प्रवाहित होने लगी। अचानक घरों में लगा टीवी, पंखा व एलईडी बल्ब के साथ तार जलता देख घरों में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सुनील कुशवाहा, अजय कुशवाहा, सलीम, अजित यादव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए बताया कि लापरवाही के चलते हजारों रुपये के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। यह स्थिति हमेशा बनी रहती है।