विद्युत विभाग ने काटे 31 कनेक्शन, वसूले छह लाख
सैदपुर (गाजीपुर): बिजली विभाग ने वसूली अभियान को लेकर अधिशासी अभियंता ने शनिवार को जांच अभियान चलाकर 31 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। पांच उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया और छह लाख रुपये की वसूली की गई। साथ ही बिल जमा करने के लिए 95 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया।
जासं, सैदपुर (गाजीपुर): बिजली विभाग ने वसूली अभियान को लेकर अधिशासी अभियंता ने शनिवार को जांच अभियान चलाकर 31 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। पांच उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया और छह लाख रुपये की वसूली की गई। साथ ही बिल जमा करने के लिए 95 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता आशीष चौहान, उप खंड अधिकारी गोपाल ¨सह व अवर अभियंता मोहन लाल के साथ अभियान में निकले। इसके अलावा उन्होंने खानपुर के जेई नत्थूराम व भीमापार के जेई मनोज पटेल को उनके क्षेत्र में जांच करने के लिए कहा। जांच अभियान नगर के मां काली रोड से शुरू हुआ। डोर-टू-डोर जाकर कनेक्शन की जांच की गई। बकायेदारों से बकाया वसूला गया और लोड बढ़ाया गया। कुल छह लाख रुपये की वसूली की गई। उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ से चलाए जा रहे छूट अभियान की जानकारी देते हुए 95 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच अभियान चलने से बकायेदारों व अवैध कनेक्शन धारकों में हड़कंप रहा। पुरुष सदस्य घर से हट गए। महिलाओं के होने के चलते कई घरों में जांच करने में काफी परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बकायेदार शीघ्र बकाया जमा कर दें। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।