Move to Jagran APP

घरों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

जागरण संवाददाता गाजीपुर ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:35 PM (IST)
घरों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
घरों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा की गई। त्योहार से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से अपील की गई थी कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही गले मिलने के बजाय दूर से ही या फोन-मैसेज कर बधाई दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। आइजी विजय सिहि मीणा ने शहर के प्रमुख हिस्सों का भ्रमण किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

loksabha election banner

बारा : ईद-उल-अजहा की नमाज घरों में लोग अदा किए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने त्योहार मनाया। घरों में नमाज अदा करने के बाद परदे में ही लोगों ने कुर्बानी दी। कोरोना से बचाव के लिए लोगों ने पूरी तरह सावधानी बरती।

शादियाबाद : ईदगाह पर पांच लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की। नमाज मुफ्ती मोलाना नसर सईद ने अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क के अमन-चैन व कोरोना महामारी को खत्म होने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी गईं। बहरियाबाद : मलिकनगांव, दरगाह, देईपुर, रायपुर, पलिवार आदि मुस्लिम बाहुल्य गांवों में पर्व गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरे अकीदत के साथ मनाया गया।

खानपुर : अमेहता, बहेरी, नायकडीह, मौधा, अनौनी सहित सभी मस्जिदों में गिने चुने चंद लोगों के साथ नमाज अदा की गई। रामपुर के नूर मोहम्मद बकरीद का महत्व समझाया।

मलसा: भगीरथपुर, मलसा, ढढ़नी, मतसा, बेटाबर, ताड़ीघाट आदि मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। दिलदारनगर : नगर सहित क्षेत्र के रक्साहां, मिर्चा, ताजपुर कुर्रा, चित्रकोनी, सरैला, सिहानी, बहुआरा, जबुरना, उसिया, महना, दिलदारनगर गांव सहित आदि गांवों में पारंपरिक सौहार्द व शांति के साथ बकरीद मनाई। मस्जिदों व ईदगाह के पास पुलिस कर्मी तैनात रहे। थाना निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने नगर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। नगर में अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मुहम्मदाबाद : नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। शांति व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ चक्रमण करते रहे।

भांवरकोल : फखनपुरा, मच्छटी, महेशपुर, मिर्जाबाद, घरजूड़ी, अवथहीं, सोनाड़ी, सियाड़ी, खरडीहा, कबीरपुर आदि गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शारीरिक दूरी बनाते हुए अपने अपने घरों में नमाज अदा करने के पश्चात कुर्बानी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.