एक रोटी कम खाइए पर बच्चों को जरूर पढ़ाइए
गाजीपुर : श्रीकृष्ण जनकल्याण समिति द्वारा रविवार को फाक्सगंज गांव में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। समिति के अध्यक्ष अमरदेव ¨सह यादव ने कहा कि अंधविश्वास से दूर रहते हुए रूढि़यों को तोड़ना होगा,
जासं, गाजीपुर : श्रीकृष्ण जनकल्याण समिति द्वारा रविवार को फाक्सगंज गांव में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। समिति अध्यक्ष अमरदेव ¨सह यादव ने कहा कि अंध विश्वास से दूर रहते हुए रूढि़यों को तोड़ना होगा। यह तभी संभव होगा जब शिक्षा का विस्तार होगा। इसके बिना हमारा समाज विकास नहीं कर सकता। एक रोटी कम खाइए लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाइए। समिति का उद्देश्य गरीबों की सहायता करना, उन्हें आत्मनिर्भर बना समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। अध्यक्षता नागेश्वर यादव व संचालन धर्मदेव ¨सह यादव ने किया।