Move to Jagran APP

बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व आज

गाजीपुर बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी पर्व यानी दशहरा मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तेयारियां पूरी हो चुकी है। लंका मैेदान में रावण दहन के स्थान पर सुरक्षा घेरा बनाया जा चुका है। मेला में लगने वाली दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। इस दौरान शहर समेत जिलेभर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 09:22 PM (IST)
बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व आज
बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व आज

जासं, गाजीपुर : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व यानी दशहरा मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लंका मैदान में रावण दहन के स्थान पर सुरक्षा घेरा बनाया जा चुका है। मेला में लगने वाली दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। इस दौरान शहर समेत जिले भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

loksabha election banner

लंका मैदान में दशहरा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान की साफ-सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। गीले मैदान को सही रूप से व्यवस्थित करने के लिए रोलर चला कर उसे सुखा कर समतल बना दिया गया है। रावण दहन के लिए पुतला लगाने की तैयारी चल रही है। दशहरा के दिन सुबह रावण को दहन वाले स्थान पर लगा दिया जाएगा। राम रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन डीएम के. बालाजी एवं एसपी डा. अरविद चतुर्वेदी करेंगे। उधर पुलिस व प्रशासन ने भी अपना सुरक्षा प्लान तैयार किया है। मैदान में भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी। अति प्राचीन रामलीला कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा ने बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी अपने नियत समय पर रात आठ बजे रावण दहन डीएम-एसपी द्वारा किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.