द्रोणा के पांच तीरंदाज करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया की ओर से हरियाणा प्रांत के सोनीपत में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तीरंदाजी राष्ट्रीय कैंप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के पांच तीरंदाजों का चयन हुआ है। इसकी जानकारी होते ही एकेडमी के खिलाड़ियों व क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया की ओर से हरियाणा प्रांत के सोनीपत में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तीरंदाजी राष्ट्रीय कैंप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के पांच तीरंदाजों का चयन हुआ है। इसकी जानकारी होते ही एकेडमी के खिलाड़ियों व क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
खेलो इंडिया द्वारा सोनीपत में 16 से 19 नवंबर तक तीरंदाजी राष्ट्रीय कैंप का आयोजन सोनीपत में किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए विजयवाड़ा में कुछ दिन पूर्व संपन्न हुए मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रोहित, भावना ¨सह, राकेश कुमार, सुनील व अमन का चयन हुआ है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हर्ष व्याप्त है। वहीं एकेडमी के खिलाड़ियों एक-दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।