तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, बढ़ी परेशानी
जासं बहरियाबाद (गाजीपुर) स्थानीय जल निगम का स्विच वाल्व खराब होने से तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। लोग दूर के हैंडपंपों से पानी लाने को विवश हैं। उनका कहना है कि कार्यरत आपरेटर रविद्र मौर्य आए दिन ताला बंद कर गायब रहते हैं। फाल्ट न होने पर भी जलापूर्ति नहीं हो पाती है।
जासं, बहरियाबाद (गाजीपुर) : स्थानीय जल निगम का स्विच वाल्व खराब होने से तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। लोग दूर के हैंडपंपों से पानी लाने को विवश हैं। उनका कहना है कि कार्यरत आपरेटर रविद्र मौर्य आए दिन ताला बंद कर गायब रहते हैं। फाल्ट न होने पर भी जलापूर्ति नहीं हो पाती है। कार्यरत आपरेटर जल निगम की चाबी मोहल्ले के लोगों को देकर गायब हो जाते हैं। मजबूरन मोहल्ले के लोग जाकर मशीन चालू करते हैं। जल निगम का पूरा परिसर स्वच्छता अभियान का माखौल उड़ा रहा है। परिसर में बड़े-बड़े घास-फूस है। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। इधर, जेई अश्वनी कुमार का कहना है कि फीटर को लेकर मै पहुंच रहा हूं। स्विच वाल्व बदल कर जलापूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।