नाली विवाद में हुई मारपीट, महिला सहित तीन घायल
दुल्लहपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह गाय से धक्का लगकर नाली में एक ईट गिरने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल- 100 पुलिस ने घायलों को थाने ले आई।
जासं, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह गाय के धक्के से नाली में एक ईंट गिरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने घायलों को थाने ले आई। घायलों द्वारा दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई।
सिखड़ी गांव में संता यादव तथा दिनेश वर्मा का आसपास मकान हैं। संता की गाय से दिनेश वर्मा का रखा ईंट नाली में गिर गया। इसी को लेकर हुए विवाद में दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें संता यादव (70), राधेश्याम यादव (35) तथा उसकी पत्नी पुष्पा (30) को घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी।