डा.पीएन सिंह को मिला बच्चन सिंह स्मृति सम्मान
फोटो- 17सी जागरण संवाददाता गाजीपुर बच्चन सिंह स्मृति न्यास द्वारा समकालीन सोच पत्रिक
फोटो- 17सी
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : बच्चन सिंह स्मृति न्यास द्वारा समकालीन सोच पत्रिका के संस्थापक एवं समालोचक डा. पीएन सिंह को समारोह पूर्वक प्रथम बच्चन सिंह स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में न्यास के संयोजक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा काशी हिदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सदानंद शाही ने डॉ. सिंह के आवास पर आकर उन्हें सम्मान पत्र, अंगवस्त्रम तथा 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान प्रो. सदानंद शाही ने सम्मान पत्र पढ़ा और डॉ. सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कहा कि बच्चन सिंह और पीएन सिंह की बहुआयामी प्रतिभा और लेखन में साम्य देखने को मिलता है। पीएन सिंह का सम्मान जिले का सम्मान है। यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि आजकल बुद्धिजीवियों का संवाद जनता से टूट गया है। डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतिबद्ध मार्क्सवादी होने के बाद भी डॉ. पीएन सिंह ने गांधी, अंबेडकर और लोहिया पर भी लिखा है। हिन्दी आलोचना में स्पष्टता का जो अभाव था उसको डॉ सिंह ने बहुत ही ²ढ़ता के साथ दूर किया है। हिन्दी आलोचना को नई ²ष्टि देने के लिए बच्चन सिंह न्यास उन्हें सम्मानित करते हुए हर्ष का अनुभव कर रहा है। डॉ. ऋचा राय ने कहा कि पीएन सिंह ने एक आचार्य, एक अभिभावक के रूप में नई पीढ़ी को तराशने का काम किया है। समकालीन सोच परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने समारोह में आए हुए जनपद के जाने-माने साहित्यसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं विचारकों के साथ-साथ बच्चन सिंह स्मारक न्यास समिति के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में डॉ. गजाधर शर्मा गंगेश, डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, डा.बालेश्वर सिंह, संजय यादव, अमितेश सिंह, राम नगीना कुशवाहा, डॉ. बद्री सिंह, विश्वविमोहन शर्मा, माधवकृष्ण, रामविलास यादव, डा. बालेश्वर विक्रम आदि थे।