Move to Jagran APP

राष्ट्रीय एकता के प्रबल पक्षधर थे डा. आंबेडकर

जासं गाजीपुर डा. भीमराव अंबेडकर समारोह समिति समेत अन्य दलों की ओर से रविवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके संघर्ष व त्याग पर प्रकाश डाला। उनको राष्ट्रीय एकता का प्रबल पक्षधर बताया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:18 PM (IST)
राष्ट्रीय एकता के प्रबल पक्षधर थे डा. आंबेडकर
राष्ट्रीय एकता के प्रबल पक्षधर थे डा. आंबेडकर

जासं, गाजीपुर : डा. भीमराव अंाबेडकर समारोह समिति समेत अन्य दलों की ओर से रविवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जगह-जगह जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके संघर्ष व त्याग पर प्रकाश डाला। उनको राष्ट्रीय एकता का प्रबल पक्षधर बताया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया।

loksabha election banner

डा. भीमराव आंबेडकर समारोह समिति की ओर से डा. आंबेडकर जयंती पर लंका उद्यान से बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस लंका बस स्टैंड, मिश्रबाजार, महुआबाग, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, गोराबाजार, सिचाई विभाग चौराहा होते हुए पुन: लंका उद्यान में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि पूरा विश्व बाबा साहब के विचारों और उनके ज्ञान का सम्मान करता है। दुर्भाग्य है कि हमारे ही देश के कुछ लोग उनको अब तक समझ नहीं पाए। प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि आज दलित, शोषित समाज डा. आंबेडकर की बदौलत ही प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमें उनको हमेशा याद रखने के साथ भारतीय संविधान को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। ज्ञानेंद्र कुमार ने संविधान की सुरक्षा पर चिता जताई। कहा कि संविधान के मूल भावनाओं से छेड़छाड़ करना बाबा साहब का अपमान है। जिसे दलित व शोषित समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। डा. योगेश कुमार, रामदत्त राम, नंदू राम, राजेंद्र राम, दिनेश कुमार, आनंद कुमार बद्री बाबू आदि थे। अध्यक्षता प्रो. सुनील कुमार ने की। बेचई राम ने आभार जताया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड कार्यालय पर डा. आंबेडकर की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि डा. आंबेडकर के विचारों को भाजपा ने साकार किया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि डा. आंबेडकर राष्ट्रीय एकता के प्रबल पक्षधर थे। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव, शशिकांत शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, निमेष पांडेय आदि थे।

मलसा : क्षेत्र के डुहिया व डुहिया, देवरिया समेत अन्य जगहों पर डा. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन यादव उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जयराम कुशवाहा, विनीत राय, विपुल यादव, सूरज यादव, रामसेख राम आदि थे।

जंगीपुर : डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती देवकठियां, बघोल, सआदतपुर, जंगीपुर, अरसदपुर में मनाई गई। खानपुर क्षेत्र के बभनौली, खानपुर, बहेरी, गदनपुर, कुसही, अलीमापुर, अनौनी, सोनियापर गांव में डा. आंबेडकर मूर्ति रखकर लोगों ने भजन कीर्तन किया। उनकी यशोगाथा गाकर जयंती मनाई गई। दुल्लहपुर : संविधान निर्माता डा. आंबेडकर की जयंती मलेठी, कोठियां, केशरूआं, सोनहरा, नायकडीह, दुल्लहपुर, बड़ागांव, जलालाबाद, रेवरियां, सिखड़ी गांवों में मनाई गई। बारा : स्थानीय गांव स्थित गौतम बुद्ध नगर मोहल्ले में बहुजन समाज बोधि संघर्ष समिति की ओर से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उमेश कुमार गौतम, बेचन बौद्ध, जीउत कुमार भारती, विवेक कुमार, सचितानंद, चतर्भुज आदि थे। संचालन जयप्रकाश रावत ने किया। भांवरकोल : क्षेत्र के शेरपुर, फखनपुरा, सुखडेहरा, लोचाइन, खरडीहा, मच्छटी आदि गांवों में डा. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। गाजा-बाजा के साथ जुलूस निकाला गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गणेश, बबलू, दुखंती, रामनाथ, सुभाष, उमाशंकर आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.