Move to Jagran APP

घर-घर जाकर बांटी पार्टी का आह्वान पत्र

जासं गाजीपुर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के वेदपुरवा मोहल्ले में घर-घर जाकर आह्वान पत्र वितरित किया। साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में आमजन को बताया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने छह साल पूरा कर लिया है। अब तक गरीबों किसानों और मजदूरों के हित में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गईं उन पर अमल नहीं हुआ। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने में असमर्थ है। देशवासियों को प्रगति और विकास के दिखाए गए सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 07:16 PM (IST)
घर-घर जाकर बांटी पार्टी का आह्वान पत्र
घर-घर जाकर बांटी पार्टी का आह्वान पत्र

जासं, गाजीपुर : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के वेदपुरवा मोहल्ले में  घर-घर जाकर आह्वान पत्र वितरित किया। साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में आमजन को बताया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने छह साल पूरा कर लिया है। अब तक गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गईं उन पर अमल नहीं हुआ। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने में असमर्थ है। देशवासियों को प्रगति और विकास के दिखाए गए सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा तोड़ने का काम किया है। यह सरकार मनमानी पर उतारू है। नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। यह सरकार लगातार संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रही है। भाजपा का आचरण स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के विपरीत है। देश को मोदी-योगी की तानाशाही से छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें सत्ता से बेदखल करना होगा। इसके लिए सभी के सहयोग एवं समर्थन की आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तहसीन अहमद, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, अभिनव सिंह, परवेज अहमद, प्रवीण पांडेय, लड्डन खां आदि थे।

loksabha election banner

----- पिछड़ा समाज का हक मार रही भाजपा

: समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग की बैठक व स्वागत समारोह लोहिया भवन पर हुआ। पूर्व राज्य मंत्री सुधीर यादव, जयकिशुन साहू, पूर्व विधायक विजय कुमार, रामधारी यादव ने नवनियुक्त कमेटी के अध्यक्ष विशाल मद्धेशिया, महासचिव रवि यादव, सर्वेश पाल, बजरंगी चौहान व पंकज प्रजापति को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि सभी पिछड़ी जातियों को एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। यह सरकार पिछड़ा समाज के हक पर डाका डाल रही है। आरक्षण समाप्त करने के साथ छात्रवृत्ति रोक दी गई है। नौकरियों में भी भेदभाव हो रहा है। गरीब व किसानों को एकजुट होने का समय आ गया है। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद, अवतार शर्मा, ओमप्रकाश मास्टर, बजरंगी यादव, चंद्रिका मास्टर आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.