महिला किसानों को बीज का किट वितरित
कृषि विभाग की ओर से महिला किसान दिवस पर राजकीय कृषि निवेश केंद्र पर प्रधान संघ के अध्यक्ष रवींद्र यादव ने 106 महिला किसानों को सरसों व मसूर बीज का मिनी किट वितरित गया।सहायक विकास अधिकारी कृषि उदयभान मौर्य ने खेती से जुड़ी जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर): कृषि विभाग की ओर से महिला किसान दिवस पर राजकीय कृषि निवेश केंद्र पर प्रधान संघ के अध्यक्ष रवींद्र यादव ने 106 महिला किसानों को सरसों व मसूर बीज का मिनी किट वितरित गया। सहायक विकास अधिकारी कृषि उदयभान मौर्य ने खेती से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन के बारे में बताया। पारसनाथ गुप्ता, मुलायम ¨सह, पारसनाथ, अब्दुल उस्मान, मुकुट बिहारी, अर¨वद कुमार आदि थे। जखनियां : राजकीय कृषि निवेश केंद्र की तरफ से ब्लाक मुख्यालय पर सहायक विकास अधिकारी कृषि जय¨हद यादव ने 52 महिलाओं को बीज का कीट प्रदान किया। महिलाओं को बोआई व अधिक पैदावार की जानकारी दी गई। विषय वस्तु विशेषज्ञ जनार्दन भारती, सैदपुर के गोदाम इंचार्ज जमुना यादव, संतोष, धर्मदेव, राजनाथ, चंपा, दुलारी, मानकी, लीला आदि थीं।