वापस लिया जाए डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि
जासं जखनियां (गाजीपुर) अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक शनिवार की शाम कस्बा स्थित कार्यालय पर हुई। जोगिदर यादव ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती देवा में पैदा हुए थे। किसान आंदोलन के रूप में उन्हें पूरा देश जानता है। स्वामी सहजानंद सरस्वती वैज्ञानिक सोच के थे।
जासं, जखनियां (गाजीपुर) : अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक शनिवार की शाम कस्बा स्थित कार्यालय पर हुई। जोगिदर यादव ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती देवा में पैदा हुए थे। किसान आंदोलन के रूप में उन्हें पूरा देश जानता है। स्वामी सहजानंद सरस्वती वैज्ञानिक सोच के थे। वह उन्हीं किसानों को मानते थे जो खेतों में काम करते थे।वे उन्हें किसान नहीं मानते थे जिनके नाम जमीन थी। विजय बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि डीजल पेट्रोल के मूल्य में हुई वृद्धि वापस लिया जाए। बिजली फ्री किया जाए। स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने और किसान कर्ज माफी पर जोर दिया गया। भानु यादव, वीरेंद्र गुप्ता, महेंद्र पांडे, विनोद यादव, रामअवध, कन्हैया आदि थे।