भक्तों ने निकाली कलश यात्रा, लगे जयकारे
जासं गाजीपुर अति प्राचीन आदिशक्ति शीतला माता नवाबगंज मंदिर समिति की तरफ से गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कन्याएं कलश लेकर आगे-आगे चल रही थीं। आदिशक्ति माता जगदंबा के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छतों से श्रद्धालु शोभा यात्रा का देखकर आनंदित हो रहे थे।
जासं, गाजीपुर: अति प्राचीन आदिशक्ति शीतला माता नवाबगंज मंदिर समिति की तरफ से गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कन्याएं कलश लेकर आगे-आगे चल रही थीं। आदिशक्ति माता जगदंबा के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छतों से श्रद्धालु शोभा यात्रा का देखकर आनंदित हो रहे थे। यात्रा नगर के ददरीघाट गंगा तट से शुरू हुई। हाथी, घोड़े व झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बीच-बीच में आदिशक्ति माता जगदंबा के जयकारे लग रहे थे। महुआबाग, मिश्र बाजार, लालदरवाजा, प्रकाश टाकीज, चीतनाथ, झंडातर, टेढ़ी बाजार, नवाब साहब फाटक होते हुए श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां पर कन्या-पूजन, आरती, आदिशक्ति माता शीतला का जलाभिषेक के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्र, जेपी चौरसिया, गोपाल वर्मा, सुशील वर्मा, विवेक कुमार सिंह शम्मी, बद्रीनाथ मिश्रा, मयंक तिवारी, विकास शर्मा, लालजी वर्मा, बृजेश कुमार गुप्ता आदि थे।