कमल संदेश पदयात्रा में विकास कार्यों का बखान
जासं, गाजीपुर : कमलेश संदेश पद यात्रा निकालकर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभा के दर्जनों गांवें में घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा द्वारा जिले में कराए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा की।
जासं, गाजीपुर : कमलेश संदेश पद यात्रा निकालकर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभा के दर्जनों गांवें में घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कराए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की।
जखनियां : स्थानीय बाजार में विधान परिषद सदस्य केदार ¨सह के नेतृत्व में पदयात्रा निकली। यूनियन बैंक, नई
सड़क, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन रोड, ब्लाक, तहसील समेत पूरे कस्बा का भ्रमण किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि पहले बिजली देखने को नहीं मिलती थी अब कब कटती है या नहीं पता भी नहीं चलता है। स्वच्छता अभियान के तहत लगभग हर घर में शौचालय बन गए हैं। वहीं उन्होंने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कार्यों की जमकर सराहना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह, प्रभुनाथ चौहान, जिला मंत्री विपिन ¨सह, प्रमोद वर्मा, दयाशंकर ¨सह, ओमप्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, शशि पटेल, धीरेंद्र ¨सह, पुष्पा पाठक, दीना, सुदामा खरवार आदि थे।
देवकली : भाजपा नेता राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कोलवर व बिशुनपुर में पद यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गुरुप्रसाद गुप्ता, गोपाल कुशवाहा, श्रीकांत ¨सह, डा. कमाल अहमद आदि थे। जमानियां : मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के जीवपुर, मतसा, रघुनाथपुर आदि गांव में पद यात्रा पहुंची। इस दौरान वरिष्ठ नेता बालकृष्ण त्रिवेदी, अजय गुप्ता, भोला नाथ उपाध्याय, विजय यादव, र¨वद्र यादव आदि रहे। बहरियाबाद : प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बृजेंद्र राय के नेतृत्व में कबीरपुर, फौलादपुर व गहनी गांव में पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा में अजय सहाय, अशोक पांडेय, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर पाल, रामाश्रय मिश्र, दिनेश ¨सह, पंकज ¨सह आदि थे।