पराली समस्या का समाधान कराने की मांग
जासं जमानियां (गाजीपुर) तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मंच पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। पराली को लेकर किसानों को रही परेशानी पर चर्चा हुई। इसके बाद उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा गया। ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर पूरे देश भर में भारत बचाओ रैली होगी। अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच कर रैली को सफल बनाएं।
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मंच पर हुई ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पराली को लेकर किसानों को रही परेशानी पर चर्चा की गई। इसके बाद उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा गया। ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर पूरे देश भर में भारत बचाओ रैली होगी। अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच कर रैली को सफल बनाएं। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद ने कहा कि किसानों के सामने फसल कटाई के बाद पराली एक गंभीर समस्या बन गयी है जिसके समाधान के लिए आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कहा कि पंजाब सरकार की तर्ज पर ढाई से तीन हजार रुपये प्रति हेक्टेयर किसान को देकर सरकार पराली खरीदें और उसकी व्यवस्था करें परेशानी न हो और वे खेतों में अपना कार्य बिना किसी रुकावट के कर सकें। किसानों पर सरकार एफआईआर आदि दर्ज कर परेशान न करें। जिलाध्यक्ष सुनील राम, खुर्शीद सिद्दीकी, अदालत सिंह, अंगद सिंह, नंद किशोर राय, जैनुद्दीन, हृदय नरायन, रामअशीष, जावेद अहमद खां, यूसूफ खां आदि थे। संचालन नसीम अख्तर ने किया।