सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की गई जान
बिरनो थाना के पास गुरुवार की सुबह ठेले से यूरिया लेने जा रहे किसान अच्छेलाल कनौजिया (52) निवासी रसूलपुर को ट्रक ने धक्का मार दिया था। गुरुवार की देर रात अच्छेलाल की ट्रामा सेंटर बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 05:12 PM (IST)
जासं, बिरनो (गाजीपुर) : बिरनो थाना के पास गुरुवार की सुबह ठेले से यूरिया लेने जा रहे किसान अच्छेलाल कनौजिया (52) निवासी रसूलपुर को ट्रक ने धक्का मार दिया था। गुरुवार की देर रात अच्छेलाल की ट्रामा सेंटर बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में घायल उनके पुत्र धर्मेंद्र कनौजिया (22) का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। धर्मेंद्र की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें