किशोर की वाहन के धक्के से मौत, जाम
(गाजीपुर) : बरेसर थाना क्षेत्र के परसा-तिराहीपुर मुख्य मार्ग पर दिलशादपुर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो के धक्के से पलियां गांव निवासी युवक अजय राम (17) पुत्र रामविलास राम की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा साथी सूरज कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मऊ ले गए। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर दोपहर 12 बजे जाम लगा दिए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बरेसर श्यामजी यादव उन्हें समझाबुझा कर शांत कराए। तब जाकर करीब एक बजे आवागमन बहाल हुआ।
जासं दुबिहां, (गाजीपुर) : बरेसर थाना क्षेत्र के परसा-तिराहीपुर मुख्य मार्ग पर दिलशादपुर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो के धक्के से पलियां गांव निवासी किशोर अजय राम (17) पुत्र रामविलास राम की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा साथी सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मऊ ले गए। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर दोपहर 12 बजे जाम लगा दिए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बरेसर श्यामजी यादव उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराए। दोपहर एक बजे आवागमन बहाल हुआ।
पलिया गांव निवासी अजय राम अपने बुआ के घर दिलशादपुर गांव बाइक से खिचड़ी पहुंचाने जा रहा था। साथ में बुआ का पुत्र सूरज राम भी था। वह जैसे ही गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन से धक्का लग गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अजय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन का पीछा किए लेकिन वह भाग निकला। दुर्घटना में अजय के मौत की जानकारी होते ही घर के सदस्य भी पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन का नंबर प्लेट गिर गया था जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।