पोखरे में मिला युवक का शव
जासं, जमानियां (गाजीपुर): स्थानीय तहसील परिसर स्थित पोखरे में शुक्रवार कि दोपहर करीब तीस
जासं, जमानियां (गाजीपुर): स्थानीय तहसील परिसर स्थित पोखरे में शुक्रवार कि दोपहर करीब तीस वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुट गई।
तहसील परिसर स्थित तालाब के किनारे पानी में उतराया शव देख लोगों में हलचल मच गई। मौके पर जुटे लोगों में से किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालने में सफलता मिली। शव को देख यह प्रतीत हो रहा है की हत्या कर युवक का शव तालाब में फेंक दिया गया है। युवक ने काले रंग की जीन्स व टी शर्ट पह रखी थी। उसके दाहिने हथेली के पीछे बिच्छू की आकृति का गोदना है। कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। फिलहाल शव को 72 घंटे तक जिला मुख्यालय के शव गृह में रखा जाएगा। इस दौरान अगर उसकी शिनाख्त हो गई तो ठीक नहीं तो लावारिस मानकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।