निगम का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान
जागरण संवाददाता जखनियां (गाजीपुर) अपनी प्रगति स्वयं तय करें। काम करने से ही समस्या आती है
जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर) : अपनी प्रगति स्वयं तय करें। काम करने से ही समस्या आती है। सकारात्मक भाव से समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाती हैं। उक्त बातें खंड विकास कार्यालय के सभागार में भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल से आए विपणन प्रबंधक राजेश आनंद ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि एलआइसी की ओर से तमाम प्रकार की योजनाएं चलाकर निगम ने राष्ट्र निर्माण में ही अहम भूमिका निभाया है। जिसके माध्यम से तमाम योजनाएं संचालन की जा रही हैं। प्रतियोगिता के दौर में हमें निरंतरता बनाने के लिए निरंतर अपने लक्ष्यों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में सैदपुर शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार श्रीवास्तव, सैटेलाइट शाखा प्रबंधक विजय पाल, वरिष्ठ विकास अधिकारी शेषनाथ प्रसाद, अशोक कुमार हरिनाथ यादव, सतीश जायसवाल, वकील यादव, अजय गिरी आदि थे।