राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अर्नगल टिप्पणी के विरोध में रविवार को सदर कोतवाली में पत्रक सौंपा। इस दौरान उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) के उपाध्यक्ष व गाजीपुर के प्रभारी वसीम अंसारी ने कहा कि प्रदेश में भय व आतंक का बोलबाला है। भाजपा नेता पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं।
जासं, गाजीपुर : भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी के विरोध में रविवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी। इस दौरान उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) के उपाध्यक्ष व गाजीपुर के प्रभारी वसीम अंसारी ने कहा कि प्रदेश में भय व आतंक का बोलबाला है। भाजपा नेता पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं। उन्हें कानून का डर नहीं है। वे देश में अपना कानून लागू कराना चाहते हैं। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता बेलगाम हो गए हैं। रोज नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भाजपा के लिए भारी पड़ने वाली है। युवा कांग्रेस गाजीपुर (लोस) के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित का कोई भी कार्य नहीं कर रही है। तरह-तरह का आपत्तिजनक टिप्पणी कर जनता का ध्यान भटका रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंकज दुबे, दिवांशु पांडेय, माधव कृष्ण, शशांक उपाध्याय, फरहान अंसारी, बृजेश सिंह यादव, मिलिद सिंह, जयप्रकाश यादव आदि थे।