Move to Jagran APP

किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:42 PM (IST)
किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक कबीरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को हुई। तिवारीपुर मोड़ से दुबिहा तक सड़क चौड़ीकरण व मगई नदी की समस्या को लेकर यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यात्रा का मूल उद्देश्य कई वर्ष से लोगों की मांग के बावजूद तिवारीपुर मोड़ से दुबिहा मोड़ तक की सड़क को आवागमन लायक न बनाया जाना व प्रत्येक वर्ष मगई नदी में पानी छोड़कर किसानों की फसल को बर्बाद करने जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाना है। करइल के किसानों की लड़ाई लड़कर उनकी समस्याओं को दूर कराया जाएगा। डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, महिला, दलितों की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक इनकी समस्याओं का निदान नहीं हो जाता। सुमेर कुशवाहा, शकील अहमद खान, पवन कुमार वर्मा, अब्दुल हमीद शाह गाजी, जलालुद्दीन, बबलू कुमार, मोहम्मद फरहान, अशोक कुशवाहा, राजेश बिद, मनोज बिद, ओम प्रकाश उपाध्याय आदि थे। अध्यक्षता संजीत सिंह यादव व संचालन लालू चौधरी ने किया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.