धूमधाम से मना कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी क
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों, कांग्रेस के पूर्वजों के योगदान एवं बलिदानों पर प्रकाश डाला गया।
राकेश राय ने कहा कि पार्टी की स्थापना 1885 में एओ ह्यूम ने अपने ही देश के शासकों के अत्याचार के उपनिवेशवाद के खिलाफ भारतीय जनमानस के पक्ष में एक सुधारवादी एजेंडे के रूप में की। बाद में बालगंगाधर तिलक के नेतृत्व में स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है के नारे के साथ आजादी का आंदोलन दूसरे पड़ाव में पहुंचा। अजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस संघर्ष से मिली आजादी को लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए आज सभी पार्टीजनों को सड़क पर उतर कर संघर्ष करने की जरूरत है। शशांक उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा का संप्रदायीकरण हो रहा जो पूरी तरह से गलत है। अखिलेश राय ने कहा कि शहीदों के सपनों के भारत को बचाने के लिए लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ दूसरी आजादी की लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर लाल साहब, इरफान खां, संतोष राय, राजेश उपाध्याय, उषा चतुर्वेदी, संदीप यादव आदि थे। अध्यक्षता संजय राय ने की। गहमर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी आदि कांग्रेस के बलिदानियों के समक्ष माल्यार्पण कर मनाया गया। डा. राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना गुलाम भारत में गुलामी की जंजीरों से आजाद करने के लिए एमओ ह्यूम, डब्लूसी बनर्जी की सोच से गठित की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के माध्यम से ही हमारे देशभक्तों ने अंग्रेजों से लड़कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को गुलामी के जंजीरों से आजाद कराया। आज देश फिर से गुलामी की ओर जा रहा है। एक तरफ युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे तो दूसरी ओर किसानों को फसल का उचित कीमत नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विमलेश सिंह गहमरी, दया बाबा, मैनुद्दीन सांई, कृष्णमोहन, शिवनाथ पायलट आदि थे। जमानियां : तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वार सिंह के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर शशिकांत श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह, मिन्हार खां, नसीम अख्तर, शौकत अंसारी, जमाल अख्तर, अख्तर अंसारी, अदालत यादव रामअशिष कुशवाहा, मनोज कुशवाहा आदि थे।