Move to Jagran APP

सिविल बार का चुनाव 19 को, कार्यक्रम घोषित

जासं गाजीपुर सिविल बार एसोसिएशन के वर्ष 2020 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी अरविद कुमार सिंह उर्फ सिंहासन सिंह की ओर से की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 05:44 PM (IST)
सिविल बार का चुनाव 19 को, कार्यक्रम घोषित
सिविल बार का चुनाव 19 को, कार्यक्रम घोषित

जासं, गाजीपुर : सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव 19 दिसंबर को होगा। इसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई।

loksabha election banner

सिविल बार एसोसिएशन के वर्ष 2020 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी अरविद कुमार सिंह उर्फ सिंहासन सिंह की ओर से की गई। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन न आपत्ति के लिए तीन से पांच दिसंबर का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। नामांकन छह व सात दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा। इसके बाद 11 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 12 दिसंबर को होगी। वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 13 दिसंबर को शाम तीन बजे के बाद निर्धारित किया गया है। मतदान 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से चार बजे तक होगा। मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.