परमात्मा के प्रति अनुराग से होता है उद्धार
हनुमान मंदिर देवचंदपुर पर मंगलवार को देर शाम प्रवचन में जयप्रकाश दास फलहारी महाराज ने कहा जीवन में परमात्मा के प्रति अनुराग होने पर जीव का उद्धार हो जाता है। राम कथा समाज का दर्पण है। जो देता है वही देवता है। परमात्मा को प्राप्त करने के लिए बाहरी आचार विचार व्रत तप तीर्थ व वेशभूषा की जरूरत नहीं होती है। जीव को माया रूपी संसार में रहते हुए सदैव अलग रहना चाहिए। परमात्मा हमारे शरीर के अंदर मौजूद है। परमात्मा जिज्ञासा का विषय है। जिसका चरित्र ऊंचा होता है उसकी पूजा होती है। 29 से 30 जुलाई के बीच मारकंडेय महादेव कैथी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रीरामचरित मानस पाठ होगा।
जासं, देवकली (गाजीपुर) : हनुमान मंदिर देवचंदपुर पर मंगलवार को देर शाम प्रवचन में जयप्रकाश दास फलहारी महाराज ने कहा जीवन में परमात्मा के प्रति अनुराग होने पर जीव का उद्धार हो जाता है। राम कथा समाज का दर्पण है जो देता है वही देवता है। परमात्मा को प्राप्त करने के लिए बाहरी आचार, विचार, व्रत, तप, तीर्थ व वेशभूषा की जरूरत नहीं होती है। जीव को माया रूपी संसार में रहते हुए सदैव अलग रहना चाहिए। परमात्मा हमारे शरीर के अंदर मौजूद है। परमात्मा जिज्ञासा का विषय है। जिसका चरित्र ऊंचा होता है उसकी पूजा होती है। 29 से 30 जुलाई के बीच मारकंडेय महादेव कैथी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रीरामचरित मानस पाठ होगा।