बच्चों ने जल व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
हिदुस्तान स्काउट गाइड की ओर से एसबीडीएस इंटर कालेज महेशपुर में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस स्वच्छता के संकल्प के साथ सोमवार को मनाया। बच्चों ने जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य पारसनाथ यादव ने कहा कि पर्यावरण संबंधी सभी समस्याओं का सीधा संबंध प्राकृतिक संपदा के प्रति मानव की शोषण-प्रवृत्ति से है जो निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने बच्चों से इसके प्रति जागरूक रहने को कहा। कहा कि बच्चे जल तथा पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति सजग रहे। अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। जिला संगठन आयुक्त अरविद कुमार यादव ने बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया।
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : हिदुस्तान स्काउट गाइड की ओर से एसबीडीएस इंटर कालेज महेशपुर में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस स्वच्छता के संकल्प के साथ सोमवार को मनाया। बच्चों ने जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य पारसनाथ यादव ने कहा कि पर्यावरण संबंधी सभी समस्याओं का सीधा संबंध प्राकृतिक संपदा के प्रति मानव की शोषण-प्रवृत्ति से है, जो निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने बच्चों से इसके प्रति जागरूक रहने को कहा। कहा कि बच्चे जल तथा पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति सजग रहे। अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। जिला संगठन आयुक्त अरविद कुमार यादव ने बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया। सुभाष यादव, जयराम कुशवाहा, दुर्गविजय यादव, नीतिश यादव, वीरेंद्र यादव, रामचीज यादव, विमला यादव, उर्मिला यादव आदि थे।