मुख्यमंत्री योगी करेंगे मानदेय वृद्धि की घोषणा
जासं, गाजीपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे संयुक्त रूप से 21 फरवरी को लखनऊ में वीडीओ कांफ्रेंस के माध्यम से वर्षों से संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि की घोषणा करेंगे।
जासं, गाजीपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय संयुक्त रूप से 21 फरवरी को लखनऊ में वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से वर्षों से संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि की घोषणा करेंगे। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन जिला इकाई के संरक्षक सूरज प्रताप ¨सह ने बताया कि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय राय से वार्ता हुई है। वीडियो कांफ्रे¨सग के माध्यम से उत्तर प्रदेश की आंगबाड़ी एवं सहायिका अपने जनपद में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर इस घोषणा को देखेंगी और सुनेंगी।