चला चेकिग अभियान
जखनियां (गाजीपुर) जखनियां-दुल्लहपुर मार्ग पर मंगई नदी के पास सचल दल द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। चेकिग में दो चार पहिया वाहनों में लगे काली फिल्म को उतारा गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 07:18 PM (IST)
जासं, जखनियां (गाजीपुर) : जखनियां-दुल्लहपुर मार्ग पर मंगई नदी के पास सचल दल द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इसमें दो चार पहिया वाहनों में लगे काली फिल्म को उतारा गया। इस दौरान वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। जांच अधिकारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि 50 हजार रुपये से ऊपर नगदी के साथ उसका विवरण भी साथ रखें। वाहनों से अवैध शराब, सामाग्री, बैनर, झंडा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें एसआई जितेंद्र प्रसाद आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें