Move to Jagran APP

किसानों को समर्पित रहा चौधरी चरण सिंह का जीवन

जागरण संवाददाता गाजीपुर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती पर नगर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 09:20 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 09:20 PM (IST)
किसानों को समर्पित रहा चौधरी चरण सिंह का जीवन
किसानों को समर्पित रहा चौधरी चरण सिंह का जीवन

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती पर दलीय सीमाएं बुधवार को टूट गईं। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल, समाजवादी पार्टी एवं प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने उनको नमन किया। विकास भवन स्थित परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण उनको श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

राष्ट्रीय लोक दल के उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्वांचल राज्य आंदोलन के संयोजक रमाशंकर यादव ने कहा कि आज के राजनीतिक परिवेश में चौधरी चरण सिंह जैसे ईमानदार एवं कर्मठ , भ्रष्टाचार विरोधी एवं कर्म की एकता में विश्वास रखने वाले व्यक्ति की जरूरत है। कहा, आंध्रा, तेलंगाना , बुंदेलखंड, बिहार आदि प्रदेशों में किसान खेती के लिए लिया गया कर्ज अदा न कर पाने की दशा में आत्महत्या की राह पकड़ रहा है।

प्रदेश सचिव महेंद्र ने कहा चौधरी चरण सिंह कहते थे कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर चलता है। जिलाध्यक्ष रामबोध यादव, रमायन यादव, राजदेव पासी, सतीश चंद्र यादव, मूलचंद्र यादव, पारस नाथ यादव, बलिराम यादव आदि थे। अध्यक्षता पारसनाथ सिंह एवं संचालन हरिनारायण यादव ने किया।

इसी क्रम में सत्यदेव यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समता भवन पर देश के पांचवें प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिला अध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज देश का किसान घोर संकट में है मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते देश का किसान सड़कों पर आंदोलनरत है। इस गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डा. नन्हकू यादव, राजेश कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, विजय यादव, मुन्नन यादव, गोपाल यादव आदि थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। गोष्ठी के अंत में हरपुर में शहीद हुए सेना के जवान दीपक यादव, बरसरा ग्राम के पूर्व प्रधान मोहम्मद जफर खान, महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा यादव की सास बादामी देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

देवकली : पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिह की जयंती समारोह कुसुमी खुर्द सिरगिथा में धूमधाम के साथ मनाया गया। धनेश्वर पीजी कालेज के प्रबंधक कन्हैया यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों के प्रति समर्पित रहा। कार्यक्रम में तहसीलदार यादव, पन्नालाल यादव, कमला यादव प्रधान, दरोगा यादव, रामलोचन यादव, विनोद यादव, देवनाथ कुशवाहा आदि थे। संचालन राजेश यादव ने किया। कासिमाबाद : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने पीएनएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर डा. बृजभान सिंह बघेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह प्रथम पंक्ति के गांधीवादी राजनेता थे। इस मौके पर समारोह में प्रसपा के विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, रविद्र यादव, श्रीकांत सिंह, सत्यम साही, सदरेआलम, शैलेंद्र सिंह, संजीव वर्मा आदि थे। अध्यक्षता बिजाधर सिंह यादव व संचालन डा. बलेश्चर विक्रम ने किया। इसी क्रम में एसबीडीएस इंटर कालेज महेशपुर को प्रधानाचार्य पारसनाथ यादव, महेंद्र यादव, विजय शंकर यादव, जितेन्द्र यादव आदि थे।

चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी सैदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ईशोपुर स्थित रामकरन पीजी कालेज परिसरमें मनाई गई। पूर्व एमएलसी डा विजय यादव ने कहा कि चौधरी जी किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन का कार्य किया। सैदपुर से निकलने वाली देवकली पंप कैनाल नहर उन्हीं के नाम पर है। इस मौके पर बरसरा के पूर्व प्रधान जफर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्राचार्य डा वंशीधर यादव, पूर्व जिपं सदस्य कैलाश यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव, राजेश पाल, रामविजय चौहान,

दीनानाथ यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.