नहर सूखी, ¨सचाई के लिए किसान ¨चतित
जासं, गहमर (गाजीपुर) : फसलों की ¨सचाई के लिए नहर के पानी पर आश्रित क्षेत्र के किसानों मौजूदा समय में ¨चता काफी बढ़ गई है। वजह दो माह से पंप कैनाल द्वारा पानी नहीं छोड़ा गया है।
जासं, गहमर (गाजीपुर) : फसलों की ¨सचाई के लिए नहर के पानी पर आश्रित क्षेत्र के किसानों की ¨चता बढ़ गई है। दो माह से पंप कैनाल द्वारा पानी नहीं छोड़ा गया है। इसके चलते गेहूं की पहली ¨सचाई तक नहीं हो पाई है। सूख रही फसल को बचाने के लिए उन्हें निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों में काफी रोष व्याप्त है।
जमानियां के चौधरी चरण ¨सह पंप कैनाल से निकली नहर सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर, मनिया, सेवराई, बकैनिया, पचौरी, हथौरी, करहिया, केशवपुर, हरिकरनपुर, मगरखाई, बारा होते हुए कर्मनाशा में जाकर गिरती है। कैनाल से नहर में पानी नहीं छोड़े जाने के चलते इन गांवों के किसान गेहूं की पहली ¨सचाई अभी तक नहीं कर पाए हैं। नाराज किसान मुरली कुशवाहा, मुन्ना पांडेय, ¨सटू उपाध्याय, सुनील ¨सह, लक्ष्मी उपाध्याय, पारस ¨सह, रामदयाल कुशवाहा, संतोष ¨सह ने चेताया कि अगर समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ गया तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। चौधरी चरण ¨सह पंप कैनाल के जेई अखिलेश यादव ने बताया की हाइवोल्टेज के चलते बार-बार पंप बंद हो जा रहा है।