रंजिश में जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल
जासं गाजीपुर सुहवल थाना क्षेत्र के चकियां उर्फ चकमजीठ गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठियां व ईंट-पत्थर चले। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी घायलों को इलाज के जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में एक पक्ष की ओर मिले तहरीर पर 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जासं, गाजीपुर : सुहवल थाना क्षेत्र के चकियां उर्फ चकमजीठ गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठियां व ईंट-पत्थर चले। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी घायलों को इलाज के जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। देर शाम को एक पक्ष के अशोक बिन्द अपने कुछ लोगों के साथ भूसा रखने के लिए पहुंचे। यह देख दूसरे पक्ष के राजाराम बिन्द ने आपत्ति दर्ज कर उनसे ऐसा करने से मना किया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट व लाठी-डंडे के साथ जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ जमानियां, सुहवल प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में घायल सभी लोगों को भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एक पक्ष की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश जारी है। वहीं मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
-
ये हुए हैं घायल
-एक पक्ष के राजाराम बिन्द, राजेश, संतोष, माया देवी, रिकी, कांति देवी, शोभा, संगीता, लक्षमीना, फूलमती, सूरज, सुनील व दूसरे पक्ष से रामाअवध व बसगीत बिन्द घायल हुए।