Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थितियों में बालक गायब

जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव में गुरुवार की रात जिते

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 05:57 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में बालक गायब
संदिग्ध परिस्थितियों में बालक गायब

जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव में गुरुवार की रात जितेंद्र ठाकुर का सात वर्षीय इकलौता पुत्र सतीश ठाकुर के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। इससे गांव में सनसनी फैल गयी। शुक्रवार को सतीश के पिता जितेंद्र ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सतीश गुरुवार की शाम दरवाजे के सामने पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। करीब साढ़े छह बजे सभी बच्चे खेलकर अपने-अपने घर चले गए लेकिन सतीश अपने घर नहीं पहुंचा। उसके परिजन आसपास तलाश करने लगे। लगभग दो घंटों तक खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उसके पिता जितेन्द्र ठाकुर ने पुलिस सेवा 100 नंबर डायल किया। रात करीब नौ बजे पुलिस पहुंची और परिजनों को अपनी बात कहने के लिए थाना मुख्यालय ले गई। पुलिस ने बलिया के उजियार सरयां तक बालक को खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन शुक्रवार को जितेन्द्र ठाकुर की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लापता सतीश की तलाश की जा रही है। पत्?नी के बाद पुत्र भी लापता

loksabha election banner

भांवरकोल : जितेंद्र ठाकुर को यह दोहरा झटका लगा है। वर्ष 2013 में उनकी पत्?नी रंजू देवी भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जिनका आज तक पता नहीं चल सका बल्कि ससुराल पक्ष से लगाये गये आरोप का भी दंश झेलना पड़ा। पत्नी के बाद पुत्र के लापता होने से सदमे में बढ़नपुरा के जितेंद्र ठाकुर अपने भरे पूरे परिवार के उजड़ने की आशंका से काफी मर्माहत हैं। अब उनके समझ में नहीं आ रहा कि वे क्या करें। गुरुवार को इकलौते पुत्र सतीश के खो जाने से तो मानो अब जितेंद्र अपना सबकुछ गवां चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.