दलित एवं पिछड़े वर्गों पर कुठाराघात कर रही भाजपा
गाजीपुर ग्राम कुसुम्ही कला में सपा के सदर विधान सभा चौपाल कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव लौटन राम निषाद ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर पिछड़ों दलितों को सामाजिक न्याय से वंचित करने का आरोप लगाया।
जासं, गाजीपुर : ग्राम कुसुम्ही कला में सपा के सदर विधान सभा चौपाल कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव लौटन राम निषाद ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर पिछड़ों, दलितों को सामाजिक न्याय से वंचित करने का आरोप लगाया। कहा कि जब से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है पिछड़े एवं दलित वर्गों पर कुठाराघात किया जा रहा है जबकि सपा सरकार ने अपनी सरकार में हर वर्ग एवं जाति को सम्मान देने का काम किया है। सभा में डा. नन्हकू सिंह यादव, राजेश कुशवाहा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, अशोक कुमार बिद, परशुराम बिद आदि थे। संचालन प्रभुनाथ राम ने किया।