Move to Jagran APP

प्रचंड बहुमत से दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार : मनोज सिन्हा

गाजीपुर : केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास का नया मानक स्थापित किया है। इसी का नतीजा है कि प्रचंड बहुमत से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुन: बनने जा रही है। श्री सिन्हा आरटीआई मैदान में भाजपा कमल संदेश बाइक रैली के शुभारंभ के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:03 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM (IST)
प्रचंड बहुमत से दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार : मनोज सिन्हा
प्रचंड बहुमत से दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार : मनोज सिन्हा

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आरटीआइ मैदान से भाजपा कमल संदेश रैली निकाली। पूरे शहर का भ्रमण करते हुए रैली जंगीपुर में समाप्त हुई। रैली को रवाना करने से पहले जनसभा में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास का नया मानक स्थापित किया है। इसी का नतीजा है कि प्रचंड बहुमत से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुन: बनने जा रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज का दिन राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा इसी मैदान से दो वर्ष पहले 14 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के विकास की आधारशिला रखी थी। इसी का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह के साथ पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने 282 तथा उप्र में 73 सीटों पर विजय हासिल की थी। इन साढ़े चार वर्षो में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश मे इतिहास बनाया है। इसके कारण विपक्षी राजनीतिक पार्टियों में बौखलाहट मची हुई है। पार्टी की ताकत व कार्यकर्ताओं के उमंग-उत्साह से यह सिद्ध होता है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी पर विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सपा, बसपा ही नहीं विपक्ष की सारी पार्टियां एक होकर भाजपा का मुकाबला करें तो भी उप्र में इस बार सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। बाइक रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ ¨सह, एमएलसी विशाल ¨सह चंचल, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय कर रहे थे। रैली में पांच हजार से अधिक बाइक पर सवार 10 हजार कार्यकर्ता आरटीआइ से निकल कर पुलिस लाइन, पीजी कालेज, पीरनगर के रास्ते कचहरी, अफीम फैक्ट्री, विशेश्वरगंज ओवर ब्रिज से रौजा अंधऊ होते हुए जंगीपुर थाने के पास फोरलेन बाईपास पहुंचे। रास्ते में काफिले का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। रैली में सभी विधानसभा से भारी मात्रा में लोग पहुंचे थे। रैली में विधायक सुनीता ¨सह, विजेंद्र राय, सुनील ¨सह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रामहित राम, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राम, सरोज कुशवाहा, डा. विजय यादव, नरेन्द्र ¨सह, विनोद अग्रवाल सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री बूथ कार्यकर्ता तथा विधानसभा प्रभारी प्रमुख थे। सभा का संचालन प्रभुनाथ चौहान ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.