ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
जागरण संवाददाता नंदगंज (गाजीपुर) राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरवां चट्टी के पास शुक्रवार की शा
जागरण संवाददाता, नंदगंज (गाजीपुर) : राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरवां चट्टी के पास शुक्रवार की शाम ट्रक ने बाइक सवार सदानंद यादव (40) को पीछे से कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटा बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
कुसुम्ही कलां निवासी सदानंद यादव पशुओं के लिए नंदगंज बाजार से चोकर खरीदकर बाइक से घर जा रहे थे। धरवां चट्टी पर पीएनसी कंपनी का गिट्टी लदा ट्रक पीछे से धक्का मार दिया। वह ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने सदानंद को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रमीणों ने जाम लगा दिया। सदानंद का एक पुत्र व दो बेटियां हैं। पत्नी माधुरी का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।