साहित्यकारों पर भारतेंदु को किया नमन
जासं, खानपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के सिधौना स्थित विवेकानन्द पार्क में भारतेंदु हरिश्चंद्र को उनके निर्वाण दिवस पर नमन किया गया। आयोजित साहित्य गोष्ठी में उपन्यासकार डा. विजय मिश्र ने कहा कि आधुनिक ¨हदी साहित्य में इनका महत्वपूर्ण स्थान है।
जासं, खानपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के सिधौना स्थित विवेकानन्द पार्क में भारतेंदु हरिश्चंद्र को उनके निर्वाण दिवस पर नमन किया गया। आयोजित साहित्य गोष्ठी में उपन्यासकार डा. विजय मिश्र ने कहा कि आधुनिक ¨हदी साहित्य में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। वह बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी थे। कविता, कहानी, नाटक, उपन्यास, निबंध सभी क्षेत्रों में अहम योगदान रहा है। वे ¨हदी में नव जागरण का संदेश लेकर अवतरित हुए। उन्होंने ¨हदी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण कार्य किया। भाव, भाषा व शैली में नवीनता और मौलिकता का समावेश कर आधुनिक काल के अनुरूप बनाया। आधुनिक ¨हदी के वे जन्मदाता माने जाते हैं। ¨हदी के नाटकों का सूत्रपात भी उन्हीं के द्वारा हुआ है। इस मौके पर रामजी ¨सह बागी, प्रेमशंकर मिश्र, वीरेंद्र बहादुर ¨सह, श्यामजी यादव, शर्मा प्रसाद, गीतकार विजय यादव, लवप्रकाश ¨सह मौजूद थे।