Move to Jagran APP

भइया दूज और गोव‌र्द्धन पूजा की धूम

गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के दूसरे एवं तीसरे दिन यानि दो दिन गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस पर्व पर महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:15 PM (IST)
भइया दूज और गोव‌र्द्धन पूजा की धूम
भइया दूज और गोव‌र्द्धन पूजा की धूम

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के दूसरे एवं तीसरे दिन यानि दो दिन गोव‌र्द्धन पूजा का पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस पर्व पर महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाएं व बालिकाओं ने परंपरागत गीत गाकर शाप देते हुए भगवान गोवर्धन की मूसल से कुटाई की। इसके अलावा कायस्थ समुदाय के लोगों ने चित्रगुप्त महाराज की पूजन-अर्चन कर कलम दावात का पूजा की। वहीं शुक्रवार को भइया दूज की बहार रही। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने के साथ खीर खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की।

loksabha election banner

पर्व को लेकर महिलाओं ने सुबह स्नान करने के बाद घर के आंगन एवं बाहरी हिस्से को गोबर से लीपकर साफ -सफाई की। दोपहर में महिलाओं ने आंगन में गोवर्धन भगवान की आकृति बनानी शुरू की। गोवर्धन की पूजा अर्चना के बाद दीपावली की तरह दीये भी जलाए गए। जगह-जगह लोगों ने कढ़ी बाजरा व चावल की खिचड़ी के भंडारे लगा कर लोगों को प्रसाद खिलाया। मुहम्मदाबाद : गोवर्धनपूजा के मौके पर महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन की मूर्ति बनाकर उनकी विधिवत पूजन अर्चन किया। गोवर्धन पूजा के लिए काफी तादाद में मोहल्लों में महिलाएं एकत्र हुई थीं। भांवरकोल : क्षेत्र में गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट के पश्चात महिलाओं ने अन्न व जल ग्रहण किया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा के पश्चात कलम-दावात की भी पूजा करने के बाद कुछ समय तक कलम से लिखने का कार्य स्थगित रखा। दुबिहां : क्षेत्र के गांव गांव में महिलाओं ने गोबर का गौरी गणेश बनाकर चूड़ा व मीठा चढ़ावा के साथ गोवर्धन की पूजा की गयी। इसके अलावा हाथ में मूसल लेकर पारंपरिक तरीकों से गीत गाते हुए गोधन कूटने का कार्य किया। सैदपुर : गोवर्धन पूजा के साथ भइयादूज के मौके पर जगह-जगह बहनों ने व्रत रहकर पूजन-अर्चन किया। नंदगंज: क्षेत्र में महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन बाबा का आकार बनाकर उसके ऊपर पक्का ईंट रखकर मूसल से जमकर कुटाई कर अपने व्रत को पूरा किया। बहरियाबाद : स्थानीय कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में गोवर्धन पूजा एवं भईया दूज का पर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया। देवकली : दीपावली के दूसरे दिन भइया दूज का पर्व मनाया गया। करीमुद्दीनपुर : क्षेत्र में महिलाओं ने व्रत रखकर अन्नकूट- गोवर्धन का त्योहार नए अनाज चूड़ा तथा मिठाई से किया गया। गांव में जगह-जगह गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा को बना वहां मिठाई व नए अन्य के चूड़े को रखकर गीत- मंगल का गान कर महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अपने घर से मिठाई, फल से थाल को सजाकर गोवर्धन बाबा को भोग लगाया। अन्नकूट करने के बाद घर जाकर महिलाओं ने व्रत तोड़कर जलपान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.