बारजा गिरा, मलबे में दबकर भाई-बहन घायल
जासं, दुबिहां (गाजीपुर) : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र पातेपुर गांव निवासी वकील अहमद का बारजा र
जासं, दुबिहां (गाजीपुर) : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र पातेपुर गांव निवासी वकील अहमद का बारजा रविवार को टूटकर गिर गया। जिससे मलबे में दकर उनकी पुत्री आसिया (8) व पुत्र अरमान अहमद (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसिया के चेहरे पर जहां गंभीर चोट है, वहीं अरमान की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। दोनों को उपचार के लिए बलिया स्थित अस्पताल ले जाया गया है।
वकील अहमद जर्जर बारजा की एक सप्ताह पूर्व मरम्मत करवाए थे। शाम को वकील का पुत्र अरमान बारजा पर पानी छिड़कर रहा था, उसी दौरान टूटकर गिर गया। बारजा के नीचे उसकी बहन आसिया खेल रही थी, जिससे दोनों मलबे में दब गए। आसपास के लोग काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबा से बाहर निकाले। ग्रामीणों ने बताया कि वकील अहमद ठेला चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। दोनों मासूमों के घायल होने से इलाज के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।