Move to Jagran APP

बद्री शर्मा, मनोज व ज्ञानेश सभासद मनोनीत

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) राज्यपाल द्वारा नगर पालिका व नगर पंचायतों के मनोनीत सभासदों की सूची जारी कर दी गई है। स्थानीय नगर पंचायत में भाजपा नेता बद्री प्रसाद शर्मा बसपा छोड़कर भाजपा में आए मनोज सोनकर व ज्ञानेश पांडेय को सभासद मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन का पता चलते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। हालांकि कई लोगों ने मनोनयन पर सवाल भी खड़ा किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 03:37 PM (IST)
बद्री शर्मा, मनोज व ज्ञानेश सभासद मनोनीत
बद्री शर्मा, मनोज व ज्ञानेश सभासद मनोनीत

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : राज्यपाल द्वारा नगर पालिका व नगर पंचायतों के मनोनीत सभासदों की सूची जारी कर दी गई है। स्थानीय नगर पंचायत में भाजपा नेता बद्री प्रसाद शर्मा, बसपा छोड़कर भाजपा में आए मनोज सोनकर व ज्ञानेश पांडेय को सभासद मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। हालांकि कई लोगों ने मनोनयन पर सवाल भी खड़ा किए।

loksabha election banner

बद्री शर्मा के नाम पर किसी का कोई विरोध नहीं है क्योंकि वे पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं और वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं। नगर पंचायत चुनाव के दौरान बसपा में टिकट न मिलने पर भाजपा का दामन थामने वाले मनोज सोनकर को भी सभासद मनोनीत किया गया है। इसी तरह दवा व्यवसायी ज्ञानेश पांडेय को भी सभासद बनाया गया है। बकौल ज्ञानेश काफी पहले से पार्टी से जुड़े हैं। बीते विधानसभा, नगर पंचायत व लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई थी। तीनों सभासदों के मनोनयन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आपास में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.