विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश से गाजीपुर पहुंची हथियारों की खेप, 38 अवैध असलहों के साथ तीन गिरफ्तार

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 01 Oct 2026 03:06 PM (IST)

गाजीपुर में स्वाट और कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश से लाई गई अवैध असलहों की बड़ी खेप पकड़ी है। कैथवलिया ...और पढ़ें

HighLights

  1. मध्य प्रदेश से गाजीपुर लाई गई अवैध असलहों की खेप।

  2. स्वाट और कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा।

  3. 19 पिस्टल, 19 तमंचे और 18 कारतूस बरामद किए गए।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर से अवैध असलहों की खेप लेकर गाजीपुर पहुंचे तीन युवकों को स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात गिरफ्तार किया। कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपितों के पास से 19 पिस्टल, 19 देशी तमंचे और 18 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक अंतरराज्यीय शस्त्र तस्करी में संलिप्त हैं और यहां असलहों की डिलीवरी करने आए थे। बरामदगी में 38 आग्नेयास्त्रों के अलावा तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपितों की संलिप्तता सामने आने की बात कही है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों आरोपित जिले के ही निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की रात कैथवलिया पुलिया के पास हथियारों की खेप पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद स्वाट टीम प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह और अपराध निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। वहां एक मोटरसाइकिल के पास तीन युवक संदिग्ध स्थिति में मिले। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।