एपवा ने जुलूस निकालकर सौंपा पत्रक
जागरण संवाददाता जमानियां (गाजीपुर) मिर्जापुर की महिला नेता जीरा भारती के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। नगर के पांडेय मोड़ से जुलूस निकालकर तहसील में सभा हुई। मुख्यमंत्री को संबोधित तहसील के उच्चाधिकारियों को पत्रक सौंपा गया। जिलाध्यक्ष चंद्रावती बिद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। अपराधी और दलाल थाना चला रहे हैं। आवाज को दबाने के लिए जीरा भारती पर हमला किया गया। हमले की कड़ी निदा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। रजिया बेगम श्याम प्यारी आदि थीं।
जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : मिर्जापुर की महिला नेता जीरा भारती के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। नगर के पांडेय मोड़ से जुलूस निकालकर तहसील में सभा हुई। मुख्यमंत्री को संबोधित तहसील के उच्चाधिकारियों को पत्रक सौंपा गया। जिलाध्यक्ष चंद्रावती बिद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। अपराधी और दलाल थाना चला रहे हैं। आवाज को दबाने के लिए जीरा भारती पर हमला किया गया। हमले की कड़ी निदा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। रजिया बेगम, श्याम प्यारी आदि थीं।