Move to Jagran APP

अराजकतत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर प्रतिमा, रास्ता जाम

जासं मरदह (गाजीपुर) डा. आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके विरोध में बहलोलपुर चट्टी पर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान नारेबाजी कर प्रतिमा की मरम्मत कराने पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अनुसूचित बस्ती के लोग लौट जाए। दोपहर दो बजे प्रतिमा की मरम्मत कराई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 06:31 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 09:22 PM (IST)
अराजकतत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर प्रतिमा, रास्ता जाम
अराजकतत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर प्रतिमा, रास्ता जाम

जासं, मरदह (गाजीपुर) : डा. आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके विरोध में बहलोलपुर चट्टी पर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान नारेबाजी कर प्रतिमा की मरम्मत कराने पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया तब जाकर एक घंटे बाद किसी तरह लोग माने। दोपहर करीब दो बजे प्रतिमा की मरम्मत कराई गई।

loksabha election banner

अराजकतत्वों ने क्षेत्र के गहिली बसरिकपुर गांव में गुरुवार की रात आंबेडकर पार्क में स्थापित डा. आंबेडकर प्रतिमा की अंगुली क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण पार्क की तरफ गए तो इसकी जानकारी उन्हें हुई। देखते ही देखते अनुसूचित बस्ती के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके विरोध में एकजुट होकर मरदह -जलालबाद मार्ग पर बहलोलपुर चट्टी पर रास्ता जाम कर दिया। लाठी-डंडे हाथ में लेकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामजी यादव पहुंचे। दुल्लहपुर एसओ राजेश त्रिपाठी, बिरनो एसओ अवधेश सिंह फोर्स के साथ डंटे रहे। थानाध्यक्ष ने प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। करीब घंटा भर तक सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहे। इधर, ग्राम प्रधान त्रिभुवन कन्नौजिया ने बताया कि जल्द ही पार्क की चहारदीवारी बनवाई जाएगी। साथ ही प्रतिमा के चारों तरफ जाली लगवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.