अमृत महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत?
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड मनिहारी के रसूलपुर गांव स्थित श्री देवनारायण प्रगतिशील उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। ग्राम प्रधान कमला यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में हमारे देश के शहीद क्रांतिकारी एवं सैनिकों ने अपना बलिदान दिया है। उनका सपना था कि भारत आजाद हो और आज भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। देश निरंतर विश्व गुरु की तरफ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में फिट इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें गोपाल विश्वकर्मा राम पटेल शर्मा उपेंद्र चौहान गौरी शंकर यादव राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरविद विश्वकर्मा सत्य प्रकाश यादव उपस्थित थे सभी के प्रति आभार जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने किया